सपना | Sapana | The Psycho |
Part – 3 |
Hindi Horror Story |


सुबह की पहली किरण सपना के चेहरे पर आयी तो सपना की नींद खुल गयी। रात को खिड़की लगाई थी पर अब ,खिड़की खुली थी !
क्या नेहा ने ……?
पर नेहा सोई थी ! ……..
शायद मानस कमरे में आया था। इसके बावजूद उसने मुझे इग्नोर किया ?
ये इतना सीधा साधा है ? या ढोंग कर रहा है …..?
” गुड मॉर्निंग ! कैसी रही नींद ?”
मानस चाय लेकर आया था !
” चाय ? तुमने बनाई ?”
” क्यों नहीं बना सकता ? लो …..”
सपना ने हाथ बढाकर चाय का कप लिया और जानबूझकर मानस को टच किया ! पर मानस ने ध्यान नहीं दिया।
” नेहा उठो बेटा , हॉस्टल के लिए निकलना है न ? कम से कम तीन घंटे लगेंगे …..उठो बेटा ….. ”
नेहा अंगड़ाई लेती हुई उठ गयी ,बहोत खूबसूरत दिख रही थी !
सपना देखती रही उसकी ओर……. बिलकुल बाप पर गयी है !
और ये ऐसी लड़की को हॉस्टल छोड़ रहा है ? बेवकूफ …….
नेहा को सपना का ध्यान नहीं था। वो उसे देखती हुई बोली ,
” आप …… ” फिर शायद उसे याद आया ,
” गुड मॉर्निंग …. “
” मानस , एक बात पूछू ?”
” हाँ …. बोलो न …… “
” क्या तुम्हे इसकी फ़िक्र नहीं होती ?”
” इसीलिए तो हॉस्टल भेज रहा हूँ …… “
” या दूसरा कोई कारण है हॉस्टल भेजने का ……. “
” नेहा ,तुम जाओ बेटा ,फ्रेश हो लो ,मै तुम्हारे लिए चाय बनाता हूँ ….. “
नेहा चली गयी ….
” सपना , कैसे बताऊ ? दूसरा ही कारण है ! ….. “
” मतलब ?’
” दो साल पहले ये १० वी पास हुई तब ऐसी नहीं थी , टॉपर थी स्कूल में ! ९५% मार्क्स थे ! पर पिछले दो सालो में न जाने ऐसा क्या हुआ ?
इसकी हरकते तो तुम देख रही हो … इसकी माँ भी देखती है ….. पर वो ध्यान नहीं देती …… डॉक्टर को भी कंसल्ट किया था ,डॉक्टर को भी कुछ ख़ास समझ नहीं आया , वो बोलै नार्मल है ! पर अब तुम कल से देख रही हो , क्या ये नार्मल है …. ?”
” तुम्हारी चिंता मै समझ सकती हूँ …. पर ये नहीं समझ पा रही हूँ की ऐसी लड़की हॉस्टल में कैसे रहेगी ? तुम जानते हो ,वहाँ का माहौल कैसा होता है ! फिर भी ……. “
” तो इसका ध्यान रखने के लिए घर तो नहीं बैठ सकता …… “
” अरे मैंने तो कहा तुम्हे , मेरे साथ रखती हूँ ….. “
” पर तुम भी तो अकेले रहती हो ? तुम्हारे घर भी कोई न कोई आता जाता रहता है ,वो वहाँ एडजेस्ट नहीं कर पायेगी ,न तुम कर पाओगी … दो चार दिन तो कोई भी एडजेस्ट कर लेगा ….. देखो सपना ,अब मै इसे हॉस्टल छोड़ने जा रहा हूँ .. अगर छुट्टियों मे तुम्हारे पास रहे तो देखो … चलो अब मै भी फ्रेश होता हूँ …. “
” और मै … ?”
” तुम्हे भी अब निकलना चाहिए …… “
” ऐसे ही ….. ?”
” मतलब …… ?”
सपना ने मानस को अपने ऊपर खींच लिया और ……..
” पापा … “
नेहा की आवाज से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए ….
” सपना , ये ठीक नहीं है ! “
” क्या ?”
” जो तुमने अभी किया …… “
” मैंने ही किया ? तुम्हे भी तो मै अच्छी लगती हूँ .. तो क्यों नाटक करते हो ? “
” सपना ,अच्छा लगना एक बात है और हकीकत होना अलग बात ……. “
” पापा ….. “
नेहा की दोबारा आवाज आयी तो मानस को जाना ही पड़ा … सपना ने कपडे ठीक किये और वॉशरूम चली गयी ……..
तीनों तैयार होकर हॉल में पोहोचे तब तक दस बज गए थे ……
” चलो मै निकलती हूँ , … तुम स्टूडियो कब आने वाले हो …… ? “
” शायद शाम को …… “
सपना की आँखों के रंग बदल गए …. जो मानस ने भी नोटिस किया …..
बाय बोलकर वो चली गयी ….
मानस की उम्र ४० के आसपास थी और सपना की ३२ – ३३ … पर दोनों ने अपने आप को अच्छा मेंटेन किया था ! शायद काम की वजह से ! काम ऐसा था की अपने आप को फिट रखना जरुरी था ! ५-६ साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे , और धीरे धीरे एक दूसरे को अच्छे लगने लगे थे !
पर सपना के मिजास के बारे में मानस को पता चला था की वो थोड़ी मुड़ी है ! थोड़ी क्या ? कुछ ज्यादा ही मुड़ी है ! उसे कब क्या अच्छा लगे ? क्या बुरा लगे किसी को समझ नहीं आता था … या तो वो खुद को ऐसे प्रेजेंट कर रही थी … या फिर ऐसी ही थी ……. मानस ने कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। .. आज भी नहीं ……. दोनों ब्रेकफास्ट करके कॉलेज के लिए , हॉस्टल के लिए रवाना हुए … देवगढ़ …… जो तीन घंटे की दुरी पर था। …….
➣➣➣➣➣
सोनजीभाई कॉलेज :-
दोपहर करीब १:३० बज दोनों कार से देवगढ़ पोहोचे ….. और पता पूछते हुए .. सोनजीभाई कॉलेज पोहोच गए ….. कॉलेज काफी बड़ा था …. शायद ३०-४० साल पुराना होगा या उससे ज्यादा …… पर वेल मेंटेन था !
एडमिशन की फॉर्मेलिटी पूरी हुई। पैसो का कोई सवाल नहीं था तो कोई दिक्कत भी नहीं हुई और नेहा को हॉस्टल में भी एडमिशन दिया गया। और गर्ल्स हॉस्टल था तो कोई दिक्कत भी नहीं थी !
नेहा अपनी हॉस्टल की रूम देखने को उत्सुक थी ……. हॉस्टल वहाँ से एक किलोमीटर की दुरी पर था ….. तो दोनों चल दिए … और हॉस्टल पोहोचे … नेहा उछलती हुई हॉस्टल की ओर भागी …..
” नेहा ..अरे … बैग तो लो अपना …… “
पर वो नहीं रुकी … उसे ये माहौल पसंद आया था ……
” कमाल है ….. ”
मानस भी खुश था क्योकि उसकी बेटी खुश थी ! वो उसके पीछे पीछे रिसेप्शन काउंटर पर पोहोचा ….. और सारी फॉर्मलिटीज पूरी की ! वार्डन नेहा को ही घूर रही थी .. इतनी सुन्दर लड़की ?
वो भी हमारे हॉस्टल में …. ?
पर उसे नेहा का स्वभाव भी पसंद आया .. नेहा थी ही ऐसी ! …… एक केयर टेकर ने नेहा और मानस को नेहा का कमरा दिखाया। …. कमरा ठीकठाक था ! दो बेड थे। .. मतलब वहाँ उसकी कोई पार्टनर भी रहती थी !
” यहाँ कौन है ?”
” दूसरी लड़की ,समीक्षा …… “
” क्या हर रूम में दो दो लड़किया है ? “
” नहीं …..वैसे तो कुछ लड़किया अकेली भी रहती है , जो जॉब करती है और कुछ रूम खाली भी है …. “
” तो इसे अलग कमरा नहीं मिल सकता ? “
” सर चिंता मत कीजिये ! समीक्षा बहोत अच्छी लड़की है ! और नेहा को अभी अकेले रहने की आदत भी तो नहीं है ! आप ही ने कहा था , इसलिए शिला मैडम ने इस कमरे में एडजेस्ट किया है ! पर आप चाहे तो ….. “
” नहीं नहीं ,ठीक है ! मैडम ने किया है तो सही किया होगा ! अच्छा नेहा , मै चलू ? …. चार बज गए है .. जाते जाते रात हो जाएगी ……. ”
” पापा ! थैंक यू …..! “
नेहा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था ! वो क्यों इतनी खुश थी शायद उसे भी पता नहीं था ! …… मानस वहाँ से निकल गया … और नेहा ने अपने बैग से सामान निकल कर अलमारी में रखना शुरू किया …
मानस बाहर आया ….और ऊपर की ओर देखा …… उसे लगा था की नेहा उसे बाय कहने बाल्कनी में आएगी ..पर वो नहीं थी .. दूसरी कोई थी शायद , जिसे देखकर मानस को कुछ असहज महसूस हुआ !
क्यों पता नहीं ?
उसने अपने मन से नकारात्मक भाव निकल ने के लिए गर्दन को झटका दिया और ऊपर आकाश की ओर देखने लगा ! काले काले बादल छाए थे … और उसे लगा जैसे उसे अभी भी कोई घूर रहा है ……
ज्यादा सोचना मतलब अपने आप को परेशान करना , उसने वहां से जल्द से जल्द निकलना ही ठीक समझा और आराम से कार में बैठकर शहर के नज़ारे देखता हुआ वह अपने घर की ओर बढ़ा ! वैसे देवगढ उसे नया नहीं था ,पर आज वो अपनी सबसे प्यारी चीज यहाँ छोड़ जा रहा था !
नेहा ! जिसे उसने आज तक अपने से अलग नहीं किया था !
उसने इस बारे में किसीसे बात नहीं की थी ! पर जानवी ने उसे परेशान कर रखा था। नेहा की वजह से वो चुप था ,पर उसने कुछ मन ही मन ठान लिया था और अब वो करने के लिए आजाद था ! इसीलिए उसने नेहा की जिम्मेदारी सपना को सौपी थी जो वो समझ नहीं पायी थी ! पैसे तो वो कभी भी दे सकता था ,ट्रांसफर कर सकता था !
….कार अब हाईवे पर आ गयी थी ….. और मानस ने एक्सलेटर पर पाँव रख दिया। हवा से बाते करती हुई कार हाईवे पर दौड़ने लगी … तभी फ़ोन की रिंग बजी … सपना ……?
” हेलो ….. सपना …… हां …… निकल चूका हूँ … मौसम ख़राब है … बारिश शुरू हो गयी है ……. आ….. देखता हूँ …. मै .. कॉल करूँगा ….. “
सपना उसे रात के खाने के लिए इनवाइट कर रही थी !
‘ पता नहीं ,इसके मन में क्या चल रहा है? ये भी नहीं समझती की ये आदमी शादीशुदा है ! इसकी बीबी है ,एक लड़की है ! ……जानवी आयी होगी ? ‘
उसने कॉल लगाया ,जानवी को ,पर रिंग जा रही थी। ….. किसी ने उठाया नहीं !
‘दो दिन से गयी है….. . पर कोई फ़िक्र नहीं .. ‘
बारिश तेज हो रही थी ,तो थोड़ा संभल के चलना जरुरी था। . शाम का वक़्त बिच बिच में ट्रैफिक बढ़ रहा था और अपने घर पोहोचते पोहोचते मानस को आठ बज गए ! वो थक गया था। .. और अब घर में अकेला था ! पता नहीं क्यों ? घर में अजीब सी घुटन हो रही थी …..


Reliable water purification solutions for homes, offices, and commercial spaces.
Inquire on WhatsApp → Featured
Quality copper essentials and curated gifting items directly from the supplier.
View Details →
