सपना – The Psycho – Part -2 –

सपना भाग १ लिंक – सपना | Sapana | The psycho |part -1
लेखक :- श्री . योगेश वसंत बोरसे
नेहा बाहर बैठकर माँ के आने का इंतजार करने लगी। उसका सर चकरा रहा था। दर्द कर रहा था। समझ नहीं आ रहा था उसे की हो क्या रहा है ?
अगर रोहन नाईट ड्यूटी करने गया था तो यहाँ कौन था ?
और वो भी तो मर गया था ?
तो लाश कहाँ गयी ?
शायद मेरा वहम हो ?
पर अब ये भी सच है या नहीं ?
कैसे पता चले ?
उसे अपने आप पर संदेह होने लगा था ! और तभी ….
….. डोर बेल बजी….. नेहा ने हड़बड़ाकर दरवाजे की ओर देखा …. फिर से बेल बजी … भागती हुई दरवाजे के पास गयी और झट से दरवाजा खोलते हुए। ……
” माँ …”
पर माँ नहीं थी। ….
” बेटी ? क्या हुआ ? इतनी घबराई हुई क्यों हो ?’
सामने कोई था , …. नेहा समझ नहीं पा रही थी की कौन है ?
” आप …..?”
नेहा की नजरो में अजनबी भाव देख कर सामने वाला चकरा गया।
” बेटी ? अपने बाप को भूल गयी ? और ये क्या पागलो जैसा हुलिया बना रखा है ?”
नेहा सामने वाले को पहचान नहीं पा रही थी। ..
” पर। .. मैंने माँ से बात की थी। … वो आने वाली थी। …. “
” नेहा ,सम्भालो अपने आप को ….फोन तो मेरे पास है ! और मुझे अंदर तो आने दो ?….”
” नहीं। .. आप अंदर नहीं आ सकते …… मतलब …. . मत आइये …. “
” अजीब हरकते करने लगी हो नेहा ? ये क्या बचपना है ? मै इतनी दूर से तुम्हे मिलने आया हूँ और तुम मुझे बाहर के बाहर भगा रही हो ?”
” देखिये ,मै आप को नहीं जानती। …. और वैसे भी मै परेशान हूँ ,आप और परेशान मत कीजिये ……”
” क्यों क्या हो गया ? बताओ तो सही ?”
” वो मर गया ! “
” कौन ?’
” रोहन …..”
” कौन रोहन …. ?”
” आप मेरे पापा है और ये भी नहीं जानते कौन रोहन ?”
” तुमने कभी किसी रोहन के बारे में बताया नहीं तो तो कैसे पता चलेगा ?”
” अगर आप मेरे पापा है तो आप को पता होना चाहिए की मेरी शादी हो चुकी है ! और रोहन मेरा पति था ! “
” तुमने शादी भी कर ली ? और मुझे बताया भी नहीं ? … कब हुई शादी ? …….”
नेहा जवाब नहीं दे पायी …
” बताओ ? कब की शादी ? और यहाँ पढ़ने आयी थी या शादी करने ? बच्चे भी है ….?”
” आ …..”
” बच्चे भी है …. ?”
नेहा को कुछ नहीं सुझा …….
” अभी तुम्हारी पढाई चल रही है , यहाँ हॉस्टल में ये सब करती हो ? कहाँ है तुम्हारी मैडम ? उसी से पूछता हूँ …. ”
और वो चले गए ….
नेहा का सर चकराने लगा …. उसने अपने चारो ओर नजर दौड़ाई …. रूम तो हॉस्टल जैसे ही लग रही थी ,जहा एक ही बेड था,वो भी सिंगल !
‘ तो मै कब से क्या कर रही हूँ ?
किसके साथ हूँ ?
और सुबह जो मरा हुआ पड़ा था ,वो कौन था ?
बाथरूम में जो था ,वो कौन था ?
जिसके पैर दबा रही थी वो कौन था ? और सुबह जिसने मेरे साथ मजे किये वो ….. ?’
कुछ समझ नहीं आ रहा था ,शायद डॉक्टर के पास जाना ठीक रहेगा …. मेडिकल ही करवा लेती हूँ …तो पता चल ही जायेगा। .. सच क्या और झूठ क्या …..
वो दरवाजा लगा कर जाने लगी …..
” कहाँ जा रही हो ? ”
रोहन को सामने देखकर वो हड़बड़ा गयी। ….. उसके हाथ से चावी निचे गिर गयी….. उसने झुक कर चावी उठायी ,तब तक वो पास आ गया था ….. नेहा डर के मारे पीछे हट गयी। …..
” अब क्या हुआ ?”
” तुम ….. तुम ….. कौन हो ?”
” तुम फिर शुरू हो गयी ? और दरवाजा लगाकर बाहर कहाँ जा रही हो ? ”
” वो …… मै …… “
” अरे क्या मै मै कर रही हो ?”
” पापा आये है …..”
” कहाँ है ?”
” मैडम से मिलने गये है ……. ”
” कौन मैडम …..?”
” हा .. हमारी शिला मैडम …… “
” तुम्हें सचमुच इलाज की जरुरत है ….. चलो मै साथ चलता हूँ …… “
” पर … पापा ….. “
” अगर होंगे तो आ जायेंगे ….. ”
रोहन को नेहा पर तरस आ रहा था ……
….. अब वही करना जरुरी था जिसकी जरुरत थी ! ……
➣➣➣➣➣➣➣
अतीत का साया :-
…… बारिश ने रात को भयानक बना दीया था !
दिन भर लाइट के कट होने से डबिंग का काम अटक गया था । दस मिनिट पहले लाइट आई थी ! मानस अपनी पूरी एफर्ट के साथ काम कर रहा था पर वो इम्पैक्ट नहीं आ रहा था जो आना चाहिए था । सपना साइड मे रखी एक सोफा चेयर पर बैठी उसकी हालत देख रही थी । उसे तरस भी आ रहा था और हसी भी आ रही थी !
‘ मानस ? आज क्या हो गया है तुम्हें ? “
” सपना , नेहा घर पर अकेली है । उसकी मा मायके गई है ! नेहा को बारिश से डर लगता है ,उसके साथ अगर कोई ना हो , तो वो अजीब हरकते करने लगती है । सर क्या मै ये डबिंग कल कर लू ? “
” नहीं मानस ! आज ही खतम करनी होगी ! “
” तुम कहो तो मै चली जाऊ तुम्हारे घर ? ….. ,….. प्रणव ? मेरा काम हो गया है ना ?”
सपना ने Recordist को बड़े प्यार से और ठंडे लहजे मे पूछा ,
” प्रणव ,मानस का काम खत्म होने तक मै उसकी बेटी के साथ रुकती हूँ ! “
” Very Good सपना …… जल्दी जाओ , ता कि हमे हमारे काम पर फोकस करना आसान हो ! ”
और वो खिलखिलाकर हसने लगा …..
उसे इग्नोर करते हुए सपना ने सबको बाय कहा और अपनी कार निकाली और तेजी से मानस के घर की ओर निकल पड़ी …….
….सपना ने मानस के घर की डोअर बेल बजाई ,पर लाइट गयी थी। दरवाजे को थोड़ा धक्का दिया तो वो खुल गया।
शहर के उस सुनसान कोने में स्थित पुराने मकान के भीतर कदम रखते ही रीढ़ में एक सिहरन दौड़ जाती थी। टेबल पर एक मोमबत्ती जल रही थी। शायद नेहा ने जलाई होगी। सपना की नजर टेबल पर पड़ी एक पुरानी डायरी पर गयी उसने अपने कांपते हाथों से टेबल पर रखी लाल डायरी उठाई। उस डायरी के पन्ने अब पीले पड़ चुके थे, लेकिन उसमें लिखी गई हर एक पंक्ति किसी चेतावनी की तरह चीख रही थी।
‘ये ऐसी किताबे यहाँ कौन पढता होगा ? मानस ने तो कभी कुछ बताया नहीं ? ‘
” .. नेहा ….. नेहा … ” वो अँधेरे में जायजा लेते हुए आगे बढ़ गयी।
कमरे के कोने में पुरानी खिड़की अचानक जोर से खुल गई। बाहर मूसलाधार बारिश शुरू हो रही थी और बिजली की कड़कडाहट के साथ ही सपना ने धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू किया।
नेहा की डर के मारे चीख निकल गयी और वो डर कर दरवाजे की तरफ भागी। सीधी आकर सपना से टकराई। … तो और जोर से चिल्लाने लगी। …..
” बेटा , डरो नहीं ! मै हूँ सपना – तुम्हारे पापा की दोस्त ! क्या हुआ ? “
” वहाँ कोई है ? “
” कहाँ ?”
“उस …….कमरे में …… “
” नेहा ? छोटी बच्ची नहीं हो तुम ? १२ वी पास कर चुकी हो न ? तो ऐसी हरकते क्यों करती हो ? चलो देखते है ……. ? ”
सपना ने नेहा के साथ पूरा मकान छान लिया ……
” देखा ? कोई नहीं है ! आओ …… “
” पापा ….. ? पापा नहीं आये ? “
” नहीं उन्हें देर होगी ! काम खतम करके ही आएंगे शायद …. कुछ खाया तुमने ? या बना दू ?”
” नहीं मै बना लुंगी ? आप चाय पिएंगी ?”
नेहा को सपना अच्छी लगी थी। उसकी प्यार भरी बातो ने उसका दिल जित लिया था। ……
” तुम बनाओगी तो जरूर पिऊँगी …… “
नेहा ने झट से दोनों के लिए चाय बनाई और टेबल के पास आ कर दोनों कुर्सियों पर बैठ गयी। …..
” तुम्हारी माँ कही बाहर गयी है ?”
” हां ….. नानी के यहाँ गयी है ! मेरी नानी बहोत बीमार है ,उसे देखने गयी है ! “
” तो कब लौटेगी ?”
” पता नहीं ! शायद कल आये या चार -पांच दिन बाद ….. “
” तो फिर तुम अकेले कैसे रहोगी ?”
” नहीं , मुझे पापा कल हॉस्टल ले जाने वाले है …. आगे की पढाई के लिए वहाँ एडमिशन लिया है …… हॉस्टल भी वही है ,और कॉलेज भी वही …. “
” फिर तुम्हारे तो मजे है ! “
” कैसे मजे …… ?”
” हर तरह के मजे ! आजादी ! अपनी इच्छा से जीने की आजादी ! “
” मतलब ….. ?”
” जाने दो ….. वहा जाओगी तो जान जाओगी ! पर तुम्हारे पापा कैसे मान गए हॉस्टल के लिए ?”
नेहा ने जवाब नहीं दिया तो सपना ने भी ज्यादा जोर नहीं दिया। …..
” ये किताब किसकी है ? “
” पता नहीं ! शायद माँ की होगी ! “
” वो ऐसी किताबे पढ़ती है ?”
” ऐसी मतलब ?”
” तुम्हे पता नहीं ? किताब में क्या है ?”
” नहीं ! मुझे उस किताब की ओर देख कर भी डर लगता है …. बेचैनी बढ़ जाती है …. “
” नेहा ,एक बात कहूँ ? इतना डरना अच्छा नहीं ! ऐसे तो तुम हॉस्टल में रह नहीं पाओगी …… “
नेहा कुछ नहीं बोली ……
” चलो कुछ खाना बनाते है और खाकर सो जाते है ! पता नहीं यहाँ की बिजली कब आएगी ? “
दोनों ने बाते करते हुए खाना बनाया , और खाकर बिस्तर में आकर गप्पे लडाने लगी। … दरवाजा तो सपना ने कब का बंद कर दिया था और खिड़किया भी …… भले वो बातें नेहा से कर रही थी , पर दिमाग में कुछ और चल रहा था !
क्या ऐसा हो सकता है ? …… सोचते सोचते उसे कब नींद लग गयी ,पता नहीं चला ……
दरवाजे की खटखट से सपना की नींद खुली ….. नेहा ने बस करवट बदली थी …… शायद मानस आया होगा ….. बिजली अभी तक नहीं आई थी !
” नेहा …. नेहा ….. ”
मानस की ही आवाज थी। …..
दरवाजा सपना ने खोला तो मानस हैरान रह गया ….. मोमबत्ती के उजाले मे सपना किसी सपने से कम नहीं थी !
” तुम गयी नहीं ?”
” नहीं ! नेहा काफी डरी हुई थी ! उसे इस हाल में छोड़कर जाना मुझे ठीक नहीं लगा ! पर अब तुम आ गए हो तो …. “
” अरे ,कैसी बाते करती हो ? अब इस वक़्त कहा जाओगी ? सुबह चली जाना ……. “
” कुछ खाओगे ?”
” भूख तो लगी है पर ….. “
” रुको ….. “
सपना ने एक डिश में रोटी और सब्जी लायी और टेबल पर रख दी। मानस फ्रेश होकर आया और खाना खाने बैठा !
” अरे , खाना तो अच्छा बनती हो तुम ?”
” थैंक यू ! तुमने कभी मौका नहीं दिया सेवा करने का ? ”
सपना उसकी आँखों में झाकती हुई बोली !
” अगर मौका मिलता तो सेवा करती ? “
” क्यों ? तुम्हे नहीं लगता ?”
” अरे मै तो मजाक कर रहा था ! वैसे नेहा का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद ! चलो अभी सो जाते है ! तुम नेहा के पास सो जाओ ! मै हमारे बैडरूम में सो जाता हूँ ! गुड नाईट ! “
” गुड नाईट ! “
सपना फिर से उसकी आँखों में झांककर बोली ……
” नेहा की मम्मी कब आने वाली है ? “
” पता नहीं ! उसकी माँ बीमार है ! शायद कल आ जाये या फिर चार पांच दिन बाद ! “
” तो क्या मै तब तक …… “
” सपना ,मुझे पता है ,तुम क्या सोच रही हो ! पर ये पॉसिबल नहीं है ! “
” क्यों ?”
” तुम उसे नहीं जानती ! “
” किसे ?”
” जानवी को ? ”
” कौन जानवी ?”
” नेहा की मम्मी ! बहोत खतरनाक औरत है ! “
” क्यों क्या करती है वो ?”
” पता नहीं ! पर कुछ न कुछ करती रहती है ! उटपटांग किताबे लाती है ! पढ़ती है ! कभी रात में घर से बाहर निकल जाती है ,जंगलो में घूमती है ! इसीलिए मै अब नेहा को हॉस्टल भेज रहा हूँ ! एक तो वो वैसे भी डरती है ! कम से कम वहाँ तो हस खेल सकेगी ? “
” मानस ,मुझे नहीं लगता की वो वहाँ एडजेस्ट कर पायेगी ! अगर तुम्हे ऐतराज न हो तो उसे मेरे साथ रखू ? वैसे भी मै अकेली रहती हूँ ! “
” जानवी को ये बात हजम नहीं होगी ! वैसे तुम एक सहायता कर सकती हो ! हॉस्टल में उसे जाकर मिल सकती हो, उस पर ध्यान रख सकती हो !…..उसका खयाल रख सकती हो ! मै बाप हुं ,पर हर बात वो मुझे भी नही बता सकती ….. “
” ठीक है ! पर मै आज की रात यहाँ रुकी ये तुम्हारी बीबी को पता चल गया तो ?”
” अब क्या कर सकते है ? हालात ही ऐसे थे आज ! चलो गुड नाईट ! ”
सपना और बहोत कुछ बोलना चाहती थी ,पर अभी के लिए इतना काफी था ! उसकी आँखों मे चमक थी जो मानस को दिखाई नहीं दी ,या उसने अलग समझ था कुछ, या फिर समझ ही नहीं पाया था ! ……
To Be Continued ……..
सपना | Sapana | The Psycho | Part – 3 | Hindi Horror Story | Author – Yogesh Vsant Borse
➣➣➣➣➣➣➣➣


Reliable water purification solutions for homes, offices, and commercial spaces.
Inquire on WhatsApp → Featured
Quality copper essentials and curated gifting items directly from the supplier.
View Details →
