भूतो का बसेरा
Hindi Horror Story | E book
Amazon E Book Link :- https://amzn.in/d/gYHq3YQ


Sample :-
अमावस हो या पूनम ! वैसे तो ये चाँद की भौगोलिक अवस्था के कारण दिखने वाली स्थिति है ! लेकिन चाँद हमारे मन का स्वामी होने का कारण वो हमारे दिल पर दिमाग पर राज करता है !
हमें अमावस को ,अँधेरे में डर लगता है और पूनम की चांदनी रात में घूमने का मन करता है ! और इसी वजह से जो घटनाए घटती है ! वो हमारी समझ से परे होती है ! …. कई बार ….
तो ये कहानी है ,एक गांव में रहने वाले पहलवान की ! जो गांव गांव जाकर कुश्तिया लड़ता था और जीतता था। मतलब वही जीतता था ! आजु बाजु के कम से कम पचास गांव ऐसे थे जहाँ उसे हरानेवाला अभी तक पैदा नहीं हुआ था ! तो पहलवान के दिमाग पर असर होने लगा , उसका अहंकार उस पर हावी हो गया था ! बदतमीजी बढ़ती गयी ! वो किसी की नहीं सुनता ,न मानता ….
लोग पहले आपस में बात करने लगे ,फिर उसका विरोध करने लगे ,जो उसे सहन नहीं होता …. तो वो किसी को भी उठाकर पटक देता और बाकी लोग भाग जाते ….
धीरे धीरे उसका खौफ बढ़ता गया। …..
ऐसे ही एक पूनम की रात थी। पहलवान रात में एक कुश्ती लड़कर ,जीतकर वापस आ रहा था ,अपने दोस्तों के साथ ! उसके साथ दो तीन दोस्त थे ! उस ज़माने में गाड़िया इतनी नहीं थी। बैलगाड़ी ,घोड़े ज्यादा इस्तेमाल होते थे। जीत के कारन पहलवान का उन्माद चरम सिमा पर था। तो बाकी लोगो को परेशान कर रहा था। मस्ती – मजाक करते हुए आगे बढ़ते रहे।
बातो बातो में एक दूसरे की टांग खींचने लगे। बात पहलवान पर आई तो उसे गुस्सा आने लगा ,उसे अपनी मजाक हजम नहीं हुई ! तो उसने एक को उठाकर बैलगाडी से निचे रास्ते पर फेक दिया।
पूनम की चांदनी रात ! तो काफी उजाला था ! सब कुछ साफ़ साफ़ दिख रहा था ! अगर अँधेरा होता तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ती ! तो जिसे बाहर फेका वो सर के बल किसी पत्थर से टकराया। उसका सर खरबूजे की तरह फटकर खून बहने लगा ! और वो वही ढेर हो गया ! ये सब इतना कम वक़्त में हुआ की कोई कुछ न कर सका।
दो दोस्त थे वो ये सब देखकर डर गए ! सन्नाटा छाया रहा ! लेकिन धीरे धीरे डर की जगह घुसे ने ली ! और दोनों पहलवान पर टूट पड़े। पर वो पहलवान था ! वो कहा इनसे निपटनेवाला था ? दुःख तो उसे भी हुआ ,जो कुछ हुआ वो अचानक हो गया था ! लेकिन अचानक हुए हमले से वो बौखला गया और उन दोनों पर टूट पड़ा। पहलवान ने उन दोनों को इतना मारा की वो अधमरे हो गए ! फिर भी वो मारता रहा !
मरते हुए एक दोस्त ने उसे कहा ,
” इसका बदला मै जरूर लूंगा। तुम्हे भी जिन्दा नहीं छोडूंगा ! ” …….
This Is a Sample Story ….
![]()


ALL RIGHTS RESERVED AT YOGESH BORSE & BGSM PRODUCTION ,BHUTATMA PUBLICATION

